क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओम प्रकाश शर्मा की शोक सभा सम्पन्न

1 min read

Advertisement

लखीमपुर खीरी खीरी आज दिनांक 18/10/2022 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओम प्रकाश शर्मा की शोक सभा का आयोजन स्थान भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर गोला गोकरण नाथ खीरी में किया गया। शोक सभा में विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओम प्रकाश शर्मा को ने पुष्प अर्पित व उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्वकर्मा समाज के वरिष्ट नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा ओम प्रकाश शर्मा विश्व प्रसिद्ध जादूगर का निधन दिनांक 15/10/2022 को हुआ था। उनके निधन से पूरे भारत में शोक लहर दौड़ गई थी। श्री शर्मा का जन्म जिला बलिया उत्तर प्रदेश में हुआ था। और कानपुर में रहकर विश्व में भारत को गौरवान्वित किया। भारत में नंबर वन के जादूगर थे। उनका जन्म विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण में हुआ था। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा की ओम प्रकाश शर्मा की मृत्यु से भारत के 16 करोड़ विश्वक्रमाओं का एक अंग टूट गया है। समय समय पर भारत के 135 करोड़ भारत वासी उनको हमेशा याद करेंगे। शोक सभा को प्रो० राम अवतार विश्वकर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अध्यापक शिव प्रसाद शर्मा , राष्ट्रीय सदस्य तेजवाली राज , प्रदेश अध्यक्ष पं० वेद प्रकाश शर्मा, अंजनी कुमार , प्राचार्य श्री कृष्ण शर्मा , तेजपाल शर्मा, महेश विश्वकर्मा , गंगा राम शर्मा , अखिलेश शर्मा पंडित जसकरन लाल शर्मा, सौरभ शर्मा , शत्रुघ्न लाल शर्मा, पूर्व सैनिक रघुनंदन शर्मा, रीना शर्मा , आदि ने शोक सभा संबोधित किया । और सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रेषक:- जीतेंद्र तिवारी

संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़

9919321023,6306439722

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!