क्राइम खुलासा न्यूज़ – Crime khulasha news

10 मिनट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दुर्गा पूजा पंडाल जलकर खाक , 3 की मौत 64 लोग झुलसे,
भदोही:10 मिनट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दुर्गा पूजा पंडाल जलकर खाक , 3 की मौत 64 लोग झुलसे, 42 लोग वाराणसी रेफर, एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित की, औराई स्थित नारथुआ गांव की घटना, सीएम ने लिया घटना का संज्ञान।

रिपोर्ट:- सुधीर कुमार सिंह

फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू
विकास खंड स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम के विकास खण्ड-कैसरगंज बहराइच , जनपद बहराइच पर कृषि विज्ञानं केन्द्र, बहराइच प्रथम द्वारा आयोजित गोष्ठी मुख्य अतिथि सन्दीप सिंह विशेन ब्लाक प्रमुख कैसरगंज बहराइच ने पराली की समस्या दूर करने के लिए सी एस आई आर -आई आई पी देहरादून द्वारा पराली समेत तमाम बायोमास अवशेषों को खाद, कैमिकल्स व बिजली बनाने जैसे उपयोगी साधनो की बदलने के लिए शोध अभी जारी है।बड़ी मात्रा में पराली जलाने से वातावरण के चारो ओर धुवा छाया रहता है तो वातावरण के लिए स्वास्थ्यवर्धक नहीं है।फसल को खेत में न जलाने के लिए कृषको को बताया । फसल अवशेष प्रबंधन को आज की जरुरत बताया। उन्होने बताया कि विभिन्न फसलों की कटाई के बाद बचे हुए डंठल तथा गहराई के बाद बचे हुए पुआल, भूसा, तना तथा जमीन पर पड़ी हुई पत्तियों आदि को फसल अवशेष कहा जाता है।

http://www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-30-at-20.23.15.mp4

विगत एक दशक से खेती में मशीनों का प्रयोग बढ़ा है। साथ ही खेतीहर मजदूरों की कमी की वजह से भी यह एक आवश्यकता बन गई है। ऐसे में कटाई व गहराई के लिए कंबाईन हार्वेस्टर का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है, जिसकी वजह से भारी मात्रा में फसल अवशेष खेत में पड़ा रह जाता है। कृषि विज्ञानं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ बी पी शाही ने बताया कि फसल अवशेष खेत में  जो रह जाता है उसका समुचित प्रबन्धन एक चुनौती है। किसान अपनी सहुलियत के लिए इसे जलाकर प्रबन्धन करते हैं। इसके पीछे किसानों के अपने तर्क हैं। उनका कहना है कि कुछ फसलें जैसे कि धान-गेहूँ के  जल्दी मिट्टी में गलते नहीं हैं। साथ ही धान की रोपाई के समय खेत के किनारों पर इकट्ठे होने से मजदूरों के पैरों में चुभते हैं।

http://www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-30-at-20.23.13-1.mp4

अलग से अवशेष प्रबन्धन में धन, मजदूर, समय आदि की आवश्यकता होती है और दो फसलों के बीच उपयुक्त समय के अभाव की वजह से भी वे ऐसा करने के लिए बाध्य हैं। इसी क्रम में  केन्द्र, के बैज्ञानिक पी के सिंह ने बताया कि हमारे देश में सालाना 630-635 मि. टन फसल अवशेष पैदा होता है। कुल फसल अवशेष उत्पादन का 58 प्रतिशत धान्य फसलों से 17 प्रतिशत गन्ना, 20 प्रतिशत रेशा वाली फसलों से तथा 5 प्रतिशत तिलहनी फसलों से प्राप्त होता है। सर्वाधिक फसल अवशेष जलाने की रिपोर्ट पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं परन्तु आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में फसल अवशेष जलाने की प्रथा चल पड़ी है और बदस्तुर जारी है।

http://www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-30-at-20.23.13.mp4

जिला कृषि अधिकारी श्री सतीश कुमार पांडे के अनुसार फसल अवशेष प्रबन्धन की विधियों की जानकारी न होने व होते हुए भी किसान अनभिज्ञ बने हुए हैं। आज कृषि के विकसित राज्यों में मात्र 10 प्रतिशत किसान ही अवशेषों का प्रबन्धन कर रहे हैं। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु 50% का अनुदान दिया जाएगा और फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने हेतु 80% तक अनुदान दिया जाएगा इसके लिए हमारे किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि  भवन में संपर्क करें ।साथ ही पराली न जलाने की शपथ ग्रहण दिलाया गया ।ए डी ओ एजी  प्रेम कुमार सारस्वत कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।

http://www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-30-at-20.23.14-1.mp4

केन्द्र के डॉ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि की उर्वराशक्ति में ह्रासः अवशेष जलाने से 100 प्रतिशत नत्रजन, 25 प्रतिशत फास्फोरस, 20 प्रतिशत पोटाश और 60 प्रतिशत सल्फर का नुकसान होता है। खेतों के अवशेषों को जलाने से भूमि की संरचना में क्षति होने से जब पोषक तत्वों का समुचित मात्रा में स्थानान्तरण नहीं हो पाना तथा अत्यधिक जल का निकासी न हो पाना प्रमुख समस्या बनकर उभर रही है डॉ निरज सिंह ने डीकंपोजर के प्रयोग द्वारा पराली नियंत्रण के बारे में बताते हुए किसानों को बताया कि 20 ग्राम डी कंपोजर को 200 लीटर पानी में 2 से 3 किलोग्राम गुड़ में घोलकर 1 एकड़ में प्रयोग किया जा सकता है । केन्द्र के डॉ पी के सिंह ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से मृदा में होने वाली हानियो से भूमि के कार्बनिक पदार्थों का ह्रास होने के साथ फसल अवशेषों से मिलने वाले पोषक तत्वों से मृदा वंचित रह जाती है।

http://www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-30-at-20.23.14-2.mp4

उन्होने बताया कि जमीन की ऊपरी सतह पर रहने वाले मित्र कीट व केंचुआ आदि भी नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा ओजोन परत का ह्रास होना, ग्रीन हाउस गैसों का अधिक मात्रा में उत्सर्जन से वैश्विक तपन को बढ़ावा मिलता है, अतः किसी भी दृष्टिकोण से फसल अवशेषों को जलाना उचित नहीं है अतः किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन के इस विकल्प पर अमल करने की जरूरत नहीं है। संरक्षण कृषि प्रणाली का अंगीकरण व फसल विविधीकरण द्वारा अवशेष जलाने की समस्या से निजात मिल सकता है। अतः अवशेषों को पशुचारा अथवा औद्योगिक उपयोग के लिए इकट्ठा करना, अवशेषों को मिट्टी में मिश्रित करना व फसल की कटाई के उपरांत रोटावेटर से जुताई कर एक पानी लगा देने से फसल अवशेष मिट्टी में मिल जाते हैं फिर बाद में अगली फसल की बिजाई या रोपाई आसानी से की जा सकती है।

http://www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-30-at-20.23.14.mp4

डा निरज सिंह बताया कि सुपर एस.एम.एस या स्ट्रा चोपर से फसल अवशेषों को बारीक टुकड़ों में काटकर भूमि पर फैलाएँ। तत्पश्चात हैप्पी सीडर द्वारा गेहूँ की सीधी बिजाई करेl फार्मर चेन्ज ऐजेन्ट मो रहीश खान ने जीरो ड्रिल, रोटोवेटर, रीपर-बाईन्डर व स्थानीय उपयोगी व सस्ते यन्त्रों को भी फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु अपना कर फसल अवशेषों को मल्चर द्वारा मिट्टी में मिला कर lउल्टा हल द्वारा फसल अवशेषों को मिट्टी में दबा कर l प्रदूषण के साथ साथ मृदा उर्वकता को भी  संयमित कर प्राकृतिक दुष्परिणामों से बचा जा सकता है।  रबी फसलो गेहूँ,सरसो,मसूर,मटर एवं अलसी की प्रजाति के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी कृषको को जानकारी दी गयी । कार्यक्रम का समापन करते हुए एस डी ओ सदर उदय शकर सिह  बताया कि पराली के प्रयोग मल्चिंग के रूप में वह कंपोस्ट बनाकर मशरूम उत्पादन में प्रयोग करने में किया जा सकता है इसके द्वारा किसान अपनी आय को दो गुनी कर सकते हैं। इसके साथ पराली न जलाने का शपथ भी दिलाया गया।इस कार्यक्रम में  समेत 150 कृषको ने भाग लिया ।

रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी

संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और शार्प शूटर हरकमल रानू गिरफ्तार
चंडीगढ़ । सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह की हत्या करने वाले एक और शार्प शूटर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शार्प शूटर हरकमल रानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह भटिंडा शहर में रहना वाला है। उसके परिवार ने दावा किया कि उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस बीच मूसेवाला की हत्या में वांछित कनाडा के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया गया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2 जून को गोल्डी बराड़ के खिलाफ आरसीएन जारी करने के लिए इंटरपोल को एक पत्र लिखा था।

जानकारी के मुताबिक, गोल्डी बराड़ स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

नमाज के बाद हिंसा मामले में अब तक 255 गिरफ्तार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, “इस संबंध में राज्य में 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें फिरोजाबाद 13, अंबेडकर नगर 28, मुरादाबाद 27, सहारनपुर 64, प्रयागराज 68, हाथरस 50, अलीगढ़ 3, जालौन 2, शामिल हैं।”

इस बीच, कानपुर और सहारनपुर में उपद्रवियों के भवनों पर बुलडोजर चला। कानपुर केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के आदेश पर बेनाझाबर स्थित कारोबारी मोहम्मद इश्तियाक की अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ केडीए, प्रशासन के अधिकारी व आरएएफ के जवान मौजूद रहे।

केडीए ओएसडी अवनीश सिंह ने बताया कि आवासीय में इश्तियाक का नक्शा दर्ज है। लेकिन पूरी बिल्डिंग को कॉमर्शियल बना दिया। 130 वर्ग मीटर जमीन के अलावा रोड पर करीब 10 वर्ग मीटर अवैध निर्माण किया गया था। सेटबैक भी नहीं छोड़ा था। इसलिए केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर अवैध हिस्सा गिराने की कार्रवाई गई है।

केडीए अधिकारियों के मुताबिक, 2021 में बिल्डिंग को सील किया गया था। ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे, इसके बाद भी निर्माण जारी रखा गया है। बिल्डिंग के आधे हिस्से को गिरा दिया गया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न शहरों में माहौल बिगाड़ने के लिए हुए अराजक प्रयासों में शामिल समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। ऐसे असामाजिक लोगों के लिए सभ्य समाज मे कोई स्थान नहीं है। यह ध्यान रखें कि किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न न हो, लेकिन दोषी एक भी न बचे।संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी अनुसार, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ जिलों से नमाज के बाद नारेबाजी की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने सड़कों पर नारेबाजी की थी।

पुलिस के अनुसार, लखनऊ के चौक इलाके में स्थित टीले वाली वाली मस्जिद के अंदर भी कुछ देर के लिए नारेबाजी हुई थी। सहारनपुर से मिली सूचना के अनुसार, नमाज के बाद कुछ लोगों ने हाथों मे तख्तियां लेकर नारेबाजी की थी। इससे पहले तीन जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी।

मुख्यमंत्री योगी बोले, असामाजिक तत्व फिर कर सकते प्रयास, पुलिस रहे सतर्क
लखनऊ । कानपुर हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रयागराज समेत यूपी के कई जिले में हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे प्रयास आने वाले दिनों में फिर से हो सकते हैं। पुलिस उन्हें नाकाम करेगी। मुख्यमंत्री योगी यहां शनिवार को एसपी, डीएम, पुलिस कमिश्नर व एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि साजिशकर्ताओं ने अपने कुत्सित उद्देश्यों के लिए किशोरवय युवाओं को सहारा बनाया। ऐसे में मुख्य साजिशकर्ता की पहचान जरूरी है। यह समझना होगा कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे प्रयास आने वाले दिनों में फिर से हो सकते हैं। इन लोगों का उद्देश्य प्रदेश के शांति-सौहार्द को बिगाड़ना है। हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए ऐसी कोशिशों को नाकाम करना होगा।

उन्होंने कहा कहा कि विगत दिनों कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, अंबेडकर नगर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक शांति-सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इससे पहले तीन जून को कानपुर में भी ऐसी ही कोशिश की गई थी। तब भी सतर्कता के निर्देश दिए गए थे, जिससे प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शांति बनी हुई। यह शांति व्यवस्था चिर स्थायी रहे, इसके लिए सतर्क सावधान रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजविरोधी कुत्सित प्रयासों पर उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, किंतु हमें हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। पुलिस और प्रशासन 24 अलर्ट मोड में रहे।

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। ऐसे में हमें सभी पक्षों से संवाद बनाए रखना होगा। धर्मगुरुओं/सिविल सोसाइटी से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखे। इसके साथ-साथ उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रखी जाए। कार्रवाई ऐसी हो जो असामाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक नजीर बने। माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके। ऐसे में संवाद और सेक्टर स्कीम लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए फील्ड के अधिकारियों के पास सभी तरह के निर्णय लेने का अधिकार है। स्थानीय स्थिति-परिस्थिति को देखते हुए अपने यथोचित निर्णय लें। जिन भी जनपदों में आने वाले दिनों में माहौल बिगड़ने की आशंका हो, वहां आवश्यकतानुसार धारा 144 प्रभावी किया जाए।

कहा कि हर दशा में सार्वजनिक/आमजन की संपत्ति को हुई क्षति की वसूली संबंधित दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए। प्रयागराज में वसूली की नोटिस भेजे जाने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। अन्य जनपद भी तत्परता के साथ कार्यवाही करें। इस बाबत ट्रिब्यूनल गठित है, नियमसंगत कठोरतम कार्रवाई की जाए।

योगी ने कहा कि अवैध कमाई समाजविरोधी कार्यो में ही खर्च होती है। ऐसे में साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों के बैंक खातों/संपत्ति आदि का पूरा विवरण एकत्रित करें। इनके वित्तीय स्रोत की गहनता से पड़ताल की जाए। डेडिकेटेड टीम बनाकर जांच करें। ऐसे प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें।

उन्होंने आगे कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। एक भी निर्दोष को छेड़ें नहीं और कोई भी दोषी छोड़े नहीं।

योगी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे, पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

उन्होंने कहा कि बुल्डोजर की कार्रवाई पेशेवर अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध है। यह कार्रवाई सतत जारी रखी जाए। प्रदेश में किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। यदि किसी गरीब असहाय व्यक्ति ने कतिपय कारणों से अनुपयुक्त स्थान पर आवास निर्माण करा लिया है, तो पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा उसका समुचित व्यवस्थापन किया जाए, फिर अन्य की कार्रवाई हो।

योगी ने कहा कि साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों की पहचान कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाए। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच करें। ऐसे लोगों के विरुद्ध एनएसए या गैंगस्टर के नियमों के तहत नियमसंगत कार्रवाई की जाए। यदि किसी अपराधी के दोबारा किसी अराजक घटना में संलिप्तता पाई जाए तो चार्जशीट में इसका उल्लेख जरूर करें।

नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी सोमवार को ईडी की जांच में शामिल हो सकते हैं
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल होने की उम्मीद है। राहुल गांधी को 2 जून को तलब किया गया था, लेकिन वे विदेश में होने के कारण जांच में शामिल नहीं हो सके।

एक अधिकारी ने कहा, “राहुल गांधी को 2 जून को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया था। उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए ईडी से कुछ समय देने का अनुरोध किया था, क्योंकि वह विदेश में थे।”

इसके बाद ईडी ने दूसरा नोटिस जारी कर 13 जून को जांच में शामिल होने को कहा।

ईडी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को इसी मामले की जांच में शामिल होने के लिए 23 जून को नया समन जारी किया था।

पहले उन्हें 8 जून को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं और इसलिए वह जांच में शामिल होने में असमर्थ हैं। इसके बाद ईडी ने उन्हें नया समन जारी किया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों को ईडी के दिल्ली मुख्यालय के सामने पेश होने को कहा गया है।

नेशनल हेराल्ड फंड में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शुरुआत में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो में दर्ज किया गया था। ईडी का मामला सीबीआई मामले पर आधारित है।

आने वाले दिनों में ‘अच्छे दिन’ और ‘अच्छे’ बन जाएंगे : शाह
अहमदाबाद । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के दीव में 80 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो और खुखरी संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि “अच्छे दिन अभी और भी अच्छे होने वाले हैं।” उन्होंने राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी, केंद्र शासित प्रदेश (दमन और दीव) के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी की उपस्थिति में एक जनसभा को संबोधित किया।

शाह ने अपने संबोधन में कहा, “मैं गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार दीव आया हूं। आज पहली बार पश्चिमी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक दीव में हुई। वे इतने खुश होकर वापस चले गए। प्रफुल्ल पटेल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। पहले जब विकास परियोजनाओं का वितरण किया जा रहा था, तो दिल्ली से दीव और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में केवल एक छोटी राशि ही पहुंचती थी। अब, प्रफुल्ल पटेल ने यहां विकास को गति दी है।”

उन्होंने कहा, “दुनिया 8 जून को महासागर दिवस मनाती है, समुद्री जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाती है, द्वीपों की सफाई करती है और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को खत्म करती है। इस पर पूरी दुनिया में चर्चा की गई थी। हम पहले ही दीव में ऐसा कर चुके हैं, जो एकमात्र क्षेत्र है जो चलता है पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर।”

शाह ने कहा, “खुखरी संग्रहालय उन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा जो भारत की भूमि से प्यार करते हैं। दृष्टि के बिना विकास संभव नहीं है। प्रफुल्ल पटेल ने दीव, दादरा और सिलवासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को लागू किया। मैं अपने युवा मित्रों और छात्रों से आग्रह करता हूं। इस संग्रहालय का दौरा करने और खुकरी के इतिहास को समझने के लिए।”

40 करोड़ रुपये की लागत से शनिवार को दीव से घोघा तक केबल कार सुविधा का उद्घाटन किया गया।

पांच करोड़ रुपये की लागत से दीव किले के बाहर सार्वजनिक प्लाजा के निर्माण के साथ आठ करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन पर काम शुरू हो गया है।

पानी कोठा के पुनर्विकास, एक बस टर्मिनल के पुनर्विकास और दीव के दोनों प्रवेश द्वारों पर एक सुंदर स्मारक के निर्माण का उद्घाटन किया गया। इसलिए शनिवार को 80 करोड़ रुपये की लागत से सात कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “आज यहां जिस खुखरी स्मारक का अनावरण किया जा रहा है, वह हमारी सेना के उन जवानों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। युवाओं और छात्रों को मेरी सलाह है कि उन्हें इतिहास को समझना चाहिए।”

शाह ने आगे कहा, “मोदीजी की सरकार ने हाल ही में आठ साल पूरे किए हैं। मैं आज सरकार के करीबी पर्यवेक्षक के रूप में आपके पास आया हूं, पार्टी अध्यक्ष के रूप में पहले पांच साल और कैबिनेट मंत्री के रूप में तीन साल। मैंने पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत को करीब से देखा है। पिछले आठ वर्षो में मुझे उनकी योजना और दृष्टि को करीब से देखने का अवसर मिला है, जिससे न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया चकित है।”

उन्होंने कहा, “आठ साल में उन्होंने (मोदी ने) दुनिया में भारत का सम्मान फिर से स्थापित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने तकनीक का इस्तेमाल इस तरह किया कि 130 करोड़ लोगों को बिना किसी परेशानी के टीके और प्रमाण पत्र मिले। ऐसी स्थिति में भविष्य में भी एक लीटर ऑक्सीजन का आयात नहीं करना पड़ेगा। आज हमने एथलीटों को इतनी सुविधा और मदद दी है कि हम जल्द ही शीर्ष पांच देशों में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से इस केंद्र शासित प्रदेश में हर महीने 2,59,200 लोगों को पांच किलो मुफ्त अनाज मिलता है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में लाखों लोगों के घरों, शौचालयों, बिजली, भोजन आदि के साथ उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद की है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने कहा, “3 आतंकवादी मारे गए है, जिनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। अन्य आंतकियों की तलाश जारी है।”

कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में एंटी टेरर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। ज्यादातर ऑपरेशन खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं।

कश्मीर में मंगलवार को दो मुठभेड़ हुए। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला मारा गया।