राज्य मंत्री कारागार का आगमन 04 फरवरी को
Advertisement
राज्य मंत्री कारागार का आगमन 04 फरवरी को
बहराइच 02 फरवरी। मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड विभाग, उ.प्र. श्री धर्मवीर प्रजापति का 04 फरवरी 2024 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री प्रजापति 04 अगस्त को अपरान्ह 02ः00 बजे जिला कारागार पहुंच कर जिला कारागार, बहराइच में निरुद्ध ऐसे बन्दियों को जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आते है उन्हें कम्बल, गर्म कपड़े, हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड वितरण कर बंदियों से संवाद भी करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मा. मंत्री अपरान्ह 04ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
