क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

कटरा रेंज में दिनदहाड़े हरियाली को तबाह कर कीमती लकड़ी उठा ले गए वन माफिया कटघरे के घेरे में वन महकमा

1 min read

Advertisement

कटरा रेंज में दिनदहाड़े हरियाली को तबाह कर कीमती लकड़ी उठा ले गए वन माफिया कटघरे के घेरे में वन महकमा

रंजीत तिवारी

रुपईडीह, गोण्डा। कटरा रेंज में लकड़कट्टो के हौसले बुलंद हैं। दो सप्ताह पहले शिवगढ़ के नऊवन पुरवा में दिनदहाड़े हरे आम, बेल, शीशम और सागौन के पेड़ बिना परमिट काट डाले गए। शिकायत के बावजूद वन विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं। यह पहला मामला नहीं है। महीनों पहले मऊ शमसाबाद नहर माइनर के पास भी दर्जनों सागौन के पेड़ ठेकेदार काट ले गए थे। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से काटे गए गूलर, आम, पाकड़, नीम,शीशम जैसे प्रतिबंधित पेड़ों को अंधेरा होने के बाद से देर रात तक ट्रैक्टर-ट्राली/ पिकप वाहन से हाईवे किनारे संचालित लकड़ी अड्डियों तक पहुंचाया जाता है। वहां से ट्रक और डीसीएम में लादकर लकड़ी दूसरे राज्यों में खपा दी जाती है। जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह खेल दिन-रात चल रहा है। शासन के वृक्षारोपण अभियान बेअसर हैं। अवैध कटान से पर्यावरण तबाह हो रहा है और राजस्व को भी लाखों का नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सख्त कदम नहीं उठे तो कटरा रेंज में हरियाली का नामोनिशान मिट जाएगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!