क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

इलाहाबाद उच्च न्यायालय से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत – न्याय की जीत

Advertisement

प्रेस नोट
आजाद अधिकार सेना
दिनांक: 19 मार्च 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत – न्याय की जीत

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा की ओर से सूचित किया जाता है कि संगठन की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका एवं अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर को देवरिया जनपद में दर्ज एक पुराने प्रकरण में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से महत्वपूर्ण राहत प्राप्त हुई है।

माननीय न्यायमूर्ति जितेंद्र सिन्हा की एकलपीठ ने डॉ. ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करते हुए इसे स्वीकार कर लिया है, जिससे उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्राप्त हो गया है।

यह प्रकरण वर्ष 1999 में देवरिया में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती के दौरान अमिताभ ठाकुर के कार्यकाल से जुड़ा है। आरोप था कि उनकी पत्नी के नाम “नूतन देवी” के तहत औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन हुआ था। इसी मामले में पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमिताभ ठाकुर को पूर्व में जेल भेजा गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत प्राप्त हो चुकी है।

उच्च न्यायालय में डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री इमरान उल्लाह एवं श्री विनीत विक्रम ने प्रभावी पक्ष रखा। न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत प्रदान किए जाने से डॉ. ठाकुर को बड़ी राहत मिली है।

आजाद अधिकार सेना इस निर्णय को न्यायपालिका की स्वतंत्रता, पारदर्शिता एवं राजनीतिक प्रतिशोध के विरुद्ध न्याय की महत्वपूर्ण जीत मानती है। डॉ. नूतन ठाकुर लंबे समय से महिला अधिकार, सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार विरोध एवं पारदर्शिता के मुद्दों पर सक्रिय रूप से संघर्षरत रही हैं।

संगठन फर्जी मुकदमों, राजनीतिक दमन एवं सत्ता के दुरुपयोग के विरुद्ध अपने संघर्ष को और अधिक तेज करेगा।

हम सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों से अपील करते हैं कि वे इस निर्णय का स्वागत करें और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हेतु संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहें।

जीतेन्द्र तिवारी
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज
09919321023

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!