क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

चिंदीचोर गांजा/चिप्पड़ माफिया ने दूसरे के मोबाईल पर पत्रकार को दिया गीदड़ भभकी गांजा माफिया ने पूरे जिले में गांजा बिकना किया स्वीकार-ऑडियो वायरल

1 min read

Advertisement

चिंदीचोर गांजा/चिप्पड़ माफिया ने दूसरे के मोबाईल पर पत्रकार को दिया गीदड़ भभकी

गांजा माफिया ने पूरे जिले में गांजा बिकना किया स्वीकार-ऑडियो वायरल

फोटो

गोण्डा। एक तरफ योगी सरकार द्वारा बड़े-बड़े माफियाओं को ठोंककर जेल भेजो अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ चिंदीचोर गांजा माफिया द्वारा अपने एक गुर्गे के मोबाइल पर फोन करके एक पत्रकार को गाली-गलौज सहित उखाड़ लेने की धमकी दिए जाने का ऑडियो वायरल हो रहा है।
विदित हो कि एक पत्रकार द्वारा एक दिन पूर्व प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई कि चुंगीनाका के पास एक दुकान में गांजा व चिप्पड़ खुलेआम बिक रहा है। खबर प्रकाशन के बाद बौखलाए गांजा माफिया द्वारा अपने एक गुर्गे के पास फोन मिलाकर गीदड़ भभकी देते हुए कहा गया कि पूरे जिले में गांजा बिक रहा है उसकी खबर नही चलाता है हिम्मत है तो सबकी खबर चलाए और यह भी कहा कि यदि पैसे का काम हो तो आए और 100-200 रुपए ले जाए जिसका ऑडियो वायरल हो गया।
गांजा माफिया के बातचीत व दी गई धमकी सहित गांजा विक्री किए जाने सहित पूरे जनपद में गांजा विक्री होने की बात उजागर किए जाने से पुलिस विभाग व आबकारी विभाग के कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित हुए अन्य पत्रकारों का कहना है कि जब तक चुंगीनाका से गांजा बिकना बन्द नही होता व गांजा माफिया के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही नही होती तब तक हम लोगों का अभियान जारी रहेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!