क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

टीचर्स पढ़ाना छोड़ बनाती हैं रील

Advertisement

टीचर्स पढ़ाना छोड़ बनाती हैं रील
रिपोर्ट आलोक तिवारी
मथुरा। शहर के मध्य घनी आबादी में संचालित जानकी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज का विवादों से गहरा नाता बना हुआ हैं इस कॉलेज में टीचर्स पढ़ाना छोड़ स्कूल के अंदर रिल बनाती हैं इसकी शिकायत हुई तो जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा ने सीधे कोई कार्यवाही न कर उस कॉलेज की प्रिंसिपल के अति निकट के व्यक्ति को जांच सौंप दी जिससे प्रकरण पर लीपापोती कर दी जाए। शिकायतकर्ता के शिकायत पत्र के मुताबिक उक्त विद्यालय में टीचर्स पढ़ाना छोड़ कॉलेज के अंदर वीडियो बनाकर रिल बच्चों से बनवाती है इसका खुलासा तब हुआ जब एक बच्चे के अभिभावक ने इस संबध मे उच्च अधिकारी को लिखित में शिकायत दर्ज कराई ओर कार्यवाही करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा को प्रेषित कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा कार्यालय भी कम नहीं निकला कार्यालय ने भी उस कॉलेज की प्रिंसिपल के मेलजोल वाले व्यक्ति को जांच अधिकारी बना दिया जिससे पूरे प्रकरण पर लीपापोती कर दी जाए । मालूम हो कि एडेड माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1से 8 तक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है लेकिन इस कॉलेज में उक्त क्लास के बच्चे से लिया जाता है यदि कोई निष्पक्ष अधिकारी इन क्लास के बच्चे के अभिभावकों से गोपनीय रूप से फोन मिलकर पूछ लें तो इसका भी खुलासा हो जाएगा इस विद्यालय में सुविधा के नाम पर बच्चों के लिए फ़नीचर भी उपलब्ध नहीं हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!