क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

जिला समाज कल्याण कार्यालय गोण्डा में करीब 12 वर्ष से जमें लेखाकार मुजीबुर्रहमान पर भारी फर्जीवाड़े का आरोप सामग्रियों के खरीद फरोख्त में बाजार भाव से दो-तीन गुना किया गया भुगतान

1 min read

Advertisement

जिला समाज कल्याण कार्यालय गोण्डा में करीब 12 वर्ष से जमें लेखाकार मुजीबुर्रहमान पर भारी फर्जीवाड़े का आरोप

सामग्रियों के खरीद फरोख्त में बाजार भाव से दो-तीन गुना किया गया भुगतान

गोण्डा। एक तरफ उप निदेशक,समाज कल्याण जी0आर0 प्रजापति, देवीपाटन मण्डल गोण्डा द्वारा भ्र्ष्टाचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय गोण्डा में करीब 12 वर्ष से जमें हुए लेखाकार मुजीबुर्रहमान पर नियम, कानून,कायदे को दरकिनार कर खरीद-फरोख्त सहित अन्य निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मुताबिक जिला समाज कल्याण कार्यालय विभाग गोण्डा के अधीन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्लम्बिंग कार्य के नाम पर भिन्न-भिन्न दिनाँक दर्शाकर टुकड़े-टुकड़े में
किशोरी लाल एण्ड संस नामक फर्म को कुल मिलाकर करीब-211091 रुपए भुगतान किया गया। मच्छरदानी, जेम कवर स्लिप,अनब्रांडेड 298 व 264 पेजेज के रजिस्टर खरीद,20000 रुपए से अधिक भुगतान करने हेतु कोटेशन नही लिया गया। राजगीर मिस्त्री बब्लू राधाकुंड के नाम कैश मेमो पर ही 17250 रुपए भुगतान किया गया फर्म का अता पता नही है। कुल 75 अदद लोहे की आलमारी मरम्मत व लेबर चार्ज के नाम 52500 रुपए 05 लोहे की आलमारी पेंटिंग,मरम्मत व लेबर चार्ज के नाम 17500 रुपए एवं 04 लोहे के रैक के डेंटिंग-पेंटिंग कार्य के नाम 5000 रुपए कैश मेमो पर भुगतान किया गया है जबकि फर्म का कोई उल्लेख नही किया गया है। लेबर चार्जेस वाटर टैंक क्लीनिंग कार्य में बाजार भाव से 03 गुना भुगतान किया गया व समर सेबल पंप वाटर टैंक एंड पाइप फिटिंग कार्य में बाजार भाव से अधिक भुगतान किया गया। विद्युत से सम्बंधित सामग्री में बाजार भाव से अधिक भुगतान किया गया। प्लाई 18 एमएम,पल्ले दरवाजे,स्टिंग लाइट 50 वाट, वायर 06 एमएम सिल्वर क्लिप टेप चार्जिंग टॉर्च 48 वाट 02 पीस आदि का भुगतान बाजार भाव से अधिक किया गया है। उप निदेशक जीआर प्रजापति द्वारा दिनाँक 08 अप्रैल 2026 को जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांग की गई है। वहीं चर्चा है कि भुगतान की जिम्मेदारी लेखाकार की होती है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!