क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

गौआश्रय केंद्रों में मवेशियों की बदहाली, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

1 min read

Advertisement

*गौआश्रय केंद्रों में मवेशियों की बदहाली, जिम्मेदारों पर उठे सवाल*

*अमन तिवारी,पयागपुर, बहराइच।*

पयागपुर क्षेत्र में संचालित गौआश्रय केंद्रों में बेजुबान मवेशियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई केंद्रों पर मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते वे धीरे-धीरे कमजोर होकर मरने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, बहराइच–गोंडा मार्ग पर स्थित लालपुर गौआश्रय केंद्र में रविवार को एक मवेशी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भूख-प्यास से तड़पते इन मवेशियों की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हाल सिर्फ एक ही केंद्र का नहीं, बल्कि पयागपुर तहसील क्षेत्र के अन्य कई गौआश्रयों में भी देखा जा सकता है। मवेशियों की मौत के बाद उन्हें पास में बने गड्ढों में दफन कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन गौआश्रय केंद्रों में मवेशियों की सही देखरेख की जिम्मेदारी कौन लेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!