क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

बाल अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया सम्मानित

1 min read

Advertisement

बाल अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया सम्मानित

रंजीत तिवारी

गोण्डा।। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन द्वारा शांति मेमोरियल स्कूल, अशोकपुर टिकिया (वजीरगंज) में “विद्यादान महादान अभियान” एवं अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद गोण्डा के प्रसिद्ध इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल श्रम के विरुद्ध जनचेतना फैलाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया लंबे समय से अपने कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं शैक्षिक संदेशों का प्रसार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कनाडा से आए डॉ. केतन कुलकर्णी, विद्यादान महादान अभियान के प्रवर्तक सुनील आनंद तथा शांति फाउंडेशन इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी देवी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह के अंत में सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!