बहराइच : बहन व बहनोई की पिटाई का विरोध करने गए साले को दबंगों ने रोटावेटर से रौंद कर मार डाला , दबंगों ने दो दिन पूर्व की थी बहन व बहनोई की पिटाई
Advertisement
बहराइच : बहन व बहनोई की पिटाई का विरोध करने गए साले को दबंगों ने रोटावेटर से रौंद कर मार डाला , दबंगों ने दो दिन पूर्व की थी बहन व बहनोई की पिटाई
बहराइच। बहन व बहनोई की पिटाई व मारपीट का विरोध करने गए साले पर बहनोई के पट्टीदार द्वारा रोटावेटर चढ़ाकर मार डाला गया। घटना थाना रामगांव अन्तर्गत ग्राम नेवादा भयापुरवा की शनिवार अपराहन करीब 3 बजे की है। ज्ञातव्य हो कि थाना हुजूरपुर अन्तर्गत ग्राम भैसहा निवासी गुड्डू सिंह पुत्र मैनबहादुर सिंह ने अपनी बहन की शादी थाना रामगांव अन्तर्गत ग्राम नेवादा भयापुरवा निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र दलजीत सिंह के साथ की थी। दो दिन पूर्व अजय कुमार सिंह व उनकी पत्नी को पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था तथा घर पर पथराव भी किया गया था। जिस पर अजय के साले गुड्डू सिंह अपने सगे भाई के साथ अपने बहनोई के घर ग्राम नेवादा भयापुरवा गए हुए थे। जहां उन्होंने अपने बहनोई के साथ हुए मारपीट पर विरोध दर्ज कराते हुए सुलह समझौता कराना चाहा। पर खार खाये दबंगों ने गुड्डू के ऊपर रोटावेटर चढ़ा दिया। जिसके चलते उनका पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए भाजपा नेता शिव तिवारी ने अपने वाहन से जिला चिकित्सालय लाये। घायल के लिए खून की भी व्यवस्था कराई। इलाज के दौरान गुड्डू सिंह की मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस की अलग ही कहानी है। थानाध्यक्ष रामगांव शशि कुमार का कहना है कि मृतक युवक मारपीट के इरादे से आया था। स्वयं ही रोटावेटर पर चढ़ गया था।। ट्रैकटर चलते समय रोटावेटर के नीचे आ गया। जिससे उसका पैर कट गया।