*थाना रूपईडीहा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*

Advertisement
*प्रेस नोट*
*दिनांक – 01.01.2025*
*थाना रूपईडीहा*
*थाना रूपईडीहा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*विवरणः* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युमन्न सिंह के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह के निर्देशन में उ(०नि० धनजी सिंह व उ०नि० रणविजय सिंह द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को सुबह समय 09.15 बजे एक नफर अभियुक्त हवलदार सोनकर पुत्र बिन्द्रा सोनकर निवासी ग्राम प्रहलाद गाँव दा० भगवानपुर करिंगा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ साई गाँव नहर पुल से बदलदास बाबा के कुटिया के तरफ थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच से गिरप्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 001/2025 धारा 60 EX Act पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त का नाम -*
1- हवलदार सोनकर पुत्र बिन्द्रा सोनकर निवासी ग्राम प्रहलाद गाँव दा० भगवानपुर करिंगा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
*बरामदगी का विवरण -*
10 लीटर अवैध कच्ची शराब
*गिरफ्तारी पुलिस टीमः-*
1. प्र०नि० ददन सिंह
2. उ०नि० धनजी सिंह
3. उ०नि० रणविजय सिंह
*मीडिया सेल बहराइच*