क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

कटरा घाट स्थित सरयू नदी तट पर बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किलें शवों का अंतिम संस्कार करने में हो रही कठिनाई

Advertisement

कटरा घाट स्थित सरयू नदी तट पर बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किलें

शवों का अंतिम संस्कार करने में हो रही कठिनाई

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र में बाढ़ का पानी कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर पानी भर जाने से जहां शवों का अंतिम संस्कार करने में कठिनाई हो रही है वहीं सड़क से नदी के घाट तक जाना भी मुश्किल हो गया है।

बताते चलें कि कर्नलगंज क्षेत्र में बाढ़ के कारण उफनायी सरयू नदी का पानी जहां कटरा घाट पर पूरी तरह से भर गया है, वहीं मुख्य सड़क से नदी तक जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जिससे हर लोगों का आवागमन ठप हो गया है। वहीं घाट पर जलभराव के कारण शवों का अंतिम संस्कार करने में भी समस्या पैदा हो गयी है। इसी के साथ ही प्रतिदिन सरयू स्नान करने जाने वालों में से भी अधिकांश लोगों ने फिलहाल सरयू स्नान करना बंद कर दिया है। जबकि मात्र कुछ लोग अपनी जान हथेली पर लेकर सरयू स्नान करने अब भी पहुंच रहे हैं। लोगों का अनुमान है कि भरा हुआ पानी निकलने में अभी समय लगेगा और जल भराव का असर आगामी कार्तिक पूर्णिमा के मेले पर भी पड़ सकता है।

खास रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी

संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!