मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान पर लगाया गंभीर आरोप
1 min read
Advertisement
प्रेस नोट
लखीमपुर खीरी दिनांक 04/12/2022 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति बताता की उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के लगभग 7- 8 लाख जगह ग्राम पंचायतों में पोस्टिंग करने के निकली गई थी। जिनकी जानकारी ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्यों को जानकारी नहीं दी गई। और न ही आप जनता को दी गई। गुप्त तरीके से सभी ग्राम प्रधानों ने अपने करीबियों के फॉर्म डलवा दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है। की उत्तर प्रदेश में लगभग 7 लाख पैंतीस हजार ग्राम पंचायत सदस्य है। जिनके आधिकारों का हनन किया गया है। इस लिए यह सारी भर्तियां उत्तर प्रदेश की निरस्त की जाए। और दुबारा फॉर्म ग्राम पंचायत सद्स्यों की बैठक बुला के सभी पत्र व्यक्तियों का चयन किया जाए। क्योंकि उत्तर प्रदेश के लगभग 8 करोड़ मनरेगा मजदूर मिस्त्रियों के साथ कुठारा घात समझा जायेगा। इस भर्ती में भैया वाद भतीजा वाद खुला किया गया है।जल जीवन मिशन के तहत जो पोस्टिंग की गई है। अथवा की जाएगी सुचारू रूप से काम नही कर सकते है। इस लिए यह भर्ती निरस्त की जाए और पुनः ग्राम पंचायत सद्स्यों की बैठकें बुला कर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए। क्योंकि सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।
रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज
9919321023,6306439722