बिना अनुमति हो रहा पेड़ों का कटान:प्रतिबंधित लकड़ियों का कटान जारी, वन विभाग के निष्क्रियता के चलते लकड़ी माफियाओं पर नहीं हो रही कोई कार्यवाही*
1 min read![](https://i0.wp.com/www.crimekhulasanews.com/wp-content/uploads/2023/07/Capture-2023-06-07-19.22.20.jpg?fit=1024%2C732&ssl=1)
Advertisement
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*बिना अनुमति हो रहा पेड़ों का कटान:प्रतिबंधित लकड़ियों का कटान जारी, वन विभाग के निष्क्रियता के चलते लकड़ी माफियाओं पर नहीं हो रही कोई कार्यवाही*
वन रेंज श्रावस्ती पयागपुर तहसील क्षेत्र में प्रतिदिन हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटने का सिलसिला जारी है।
अवैध कटान से पर्यावरण को नुकसान हो ही रहा है साथ ही राजस्व को भी चपत लगाई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग व पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही न किए जाने से लोगों में रोष है।
विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में जमकर वन माफिया हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाते नजर आते हैं। पुलिस व वन विभाग वन माफियाओं पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है।
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते वन माफिया क्षेत्र में खूब पनप रहे हैं।
*Rajपथ TV से देवीपाटन मंडल प्रभारी राहुल वर्मा की रिपोर्ट*