अबकी बार नहीं लगेगा दरगाह मेला
Advertisement
बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी का मेला का आयोजन इस बार नहीं होगा. बहराइच जिला प्रशासन ने दरगाह पर एक माह तक चलने वाले जेठ मेले की अनुमति की मांग खारिज कर दी है. दरगाह की प्रबंध समिति ने 15 मई से 15 जून तक मेले के आयोजन की अनुमति मांगी थी जिसे नामंजूर कर दिया गया है.
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अल्टीमेटम और पहलगाम की आतंकी घटना को देखते हुए कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई. इसी के मद्देनजर बहराइच जिला प्रशासन ने मेले के आयोजन को इस समय अनुचित माना है. सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह की प्रबंध समिति ने आगामी जेठ मेले के लिए 15 मई से 15 जून तक की तारीख तय की थी, जिसे जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी.
