क्राइम खुलासा न्यूज़ में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9919321023 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Crime khulasha news

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Crime Khulasa news

दारोगा ने विधवा के साथ किया जबरदस्ती दुष्कर्म,गर्भवती होकर दिया पुत्री को जन्म,अब मांग रही न्याय…जमशेदपुर

1 min read

Advertisement

 

दारोगा ने विधवा के साथ किया जबरदस्ती दुष्कर्म,गर्भवती होकर दिया पुत्री को जन्म,अब मांग रही न्याय…जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के आजादनगर थाना के पूर्व दारोगा विमल कुमार के विरुद्ध सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरइटी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने तीन दिनों तक एक मकान में रखकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाया है। महिला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मामले को लेकर शिकायत दाखिल की है, जिसमें दारोगा समेत सुनिता सवैया, पूनम सवैया और निलय सवैया को भी आरोपी बनाया गया है।

महिला ने शिकायत में बताया है कि दारोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। एक दिसंबर 2022 को उसने एमजीएम अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया, जिसके कारण समाज में उसका जीना दुभर हो गया है। यह घटना 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक की है। महिला का आरोप है कि उसने दारोगा की शिकायत एसएसपी व आजादनगर थाना तक निबंधित डाक से भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।वर्तमान में विमल कुमार पटमदा के बोड़ाम थाना में पदस्थापित है। तीनों महिला मानगो दाईगुट्टू क्षेत्र की निवासी है। न्यायालय ने महिला की दर्ज शिकायत को बिरसानगर एसटी-एसएसी थाना को जांच के लिए भेज दी है। इधर, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पहले आई थी, लेकिन आरोप लगाने वाली महिला कभी थाना नहीं आई है। उसे खोजा भी गया।वहीं विमल कुमार का पक्ष जानने के लिए कई बार उसे काल किया गया, लेकिन उन्होंने काल नहीं उठाया।महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह शादी-विवाह समारोह में बर्तन-धोने का काम करती है। 16 अप्रैल 2022 को मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड आजादनगर में एक पार्टी में काम करने के लिए गई थी। उसके साथ काम करने वाली तीन महिलाओं ने एक मकान में सफाई करने के नाम पर उसे दारोगा के पास पहुंचा दिया।वह दारोगा को देखकर डर गई। दारोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दूसरे दिन सुबह कमरे में बंद कर दारोगा चला गया। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। मकान से फेंक देने की धमकी दी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद दारोगा चला जाता था। 18 अप्रैल की रात आठ बजे उसे कार में बैठाकर दारोगा जुगसलाई मुहल्ला ले गया और वहां उसे उतार दियादरोगा ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद वह किसी तरह अपने गम्हरिया स्थित मायका पहुंची।परिजनों को जानकारी दी। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद महिला स्वास्थ्य हुई और वह अपने घर चली गई। दारोगा पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पर आया और धमकी देते हुए कहा कि अगर थाना गई तो जान से मार देगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!