2 किलो 160 ग्राम नाजायज अफीम (कीमत करीब 50 लाख रूपये) के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार

Advertisement
*दिनाँक- 11.09.2024*
*थाना- रूपईडीहा*
*2 किलो 160 ग्राम नाजायज अफीम (कीमत करीब 50 लाख रूपये) के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार*
*विवरण* – पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौकी इंचार्ज बाबागंज उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा व उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा दिनांक 10.09.2024 को समय 13.50 बजे SSB चेक पोस्ट दूरी 100 मीटर उत्तर के पास दो नफर अभियुक्तगण 01. वरिलाल घार्ती पुत्र शेर बहादुर धार्त्री उम्र 50 वर्ष , 02. नरमाया घर्ती पत्नी वरिलाल घर्ती उम्र 39 वर्ष निवासीगण वार्ड न0 5 पबांग सिसने गाँव पालिका जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी से क्रमशः अभियुक्त वरिलाल उपरोक्त के पास से 210 ग्राम अफीम व अभियुक्ता नरमाया के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम अफीम कुल 2 किलो 160 ग्राम नाजायज अफीम बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0412/2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्तगण उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
*अभियुक्तगण का नाम पता*
01. वरिलाल घार्ती पुत्र शेर बहादुर धार्त्री उम्र 50 वर्ष ,
02. नरमाया घर्ती पत्नी वरिलाल घर्ती उम्र 39 वर्ष
निवासीगण वार्ड न0 5 पबांग सिसने गाव पालिका जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल
*बरामदगी का विवरण*
वरिलाल उपरोक्त के पास से 210 ग्राम अफीम व अभियुक्ता नरमाया के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम अफीम कुल 2 किलो 160 ग्राम नाजायज अफीम
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
01. उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा चौकी इंचार्ज बाबागंज
02. SIUT मनोज कुमार यादव ,
03. SIUT रौशनी वर्मा ,
04. हे0का0 अजय राणा ,
05. का0 जयचन्द गौड़ ,
06. का0 संजय गौड़ ,
07. का0 आशीष सिंह
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
*SSB टीम का विवरण*
01. निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ,
02. स0उ0नि0 संतोष कुमार विश्वास ,
03. स0उ0नि0 उपेन्द्र सिंह ,
04. मु0आ0 गजेन्द्र सिंह ,
05. आरक्षी कमलेश कुमार ,
06. आरक्षी सकील अहमद अंसारी ,
07. महिला आरक्षी सबिता दास ,
08. महिला आरक्षी (सामान्य महिला ) टी0 यमुना ,
09. महिला आरक्षी सुप्रिया भारती ,
10. आरक्षी अल्लू गोलू मोहनी ,
11. आरक्षी ब्रिज मोहन डाग रैको न0 679
12. डाग हैंडलर आरक्षी मो0 फारुख
42 BN एसएसबी नानपारा
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बहराइच*