, सेंट नार्बेट स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ ।

Advertisement
*प्रेस नोट*
दिनाँक 25.10.2024
*यातायात पुलिस बहराइच द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरुक, सेंट नार्बेट स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ ।*
*विवरण* – पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय श्री रामानन्द कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी महोदय, यातायात जनपद बहराइच के आदेश के क्रम में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना व उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत दिनाँक 25.10.2024 को सेंट नार्बेट स्कूल, बहराइच के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया तथा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालन करने वाले 278 वाहनों के विरुद्ध चालान कर 2,93,500/- रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
`यातायात शाखा`
`जनपद बहराइच`